गोपालगंज। जिले में अपराधी अब खुलेआम पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। नये एसपी आनंद कुमार के प्रभार लेते अपराधियो ने महज 12 घंटे में 3 लोगों को सरेआम गोली मार दी। जिसमे होमगार्ड जवान भोला सिंह और होटल संचालक अमित कुमार की मौत हो गयी जबकि मीरगंज का रेस्टोरेंट संचालक और एक वेब पोर्टल का पत्रकार गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया। होमगार्ड के जवान भोला सिंह की मंगलवार को दिनदहाड़े गोलियों से भुनकर हत्या कर दी गयी थी। उन्हें एक माह पूर्व रंगदारी के लिए गोली मारी गयी थी। गोपालगंज के मीरगंज में मंगलवार की शाम बेख़ौफ़ अपराधियो ने रेस्टोरेंट संचालक शक्ति सिंह गोली मार दी। भागने के दौरान अपराधियो ने बम भी फोड़े थे। इस मामले में कुख्यात अपराधी विशाल सिंह गोली मारने की जिम्मेदारी ली। उसने मैसेज कर गोली मारने की बात कही। इन दोनों घटनाओं को पुलिस समझ ही पाती की देर रात एक होटल कारोबारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होटल संचालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाना के बंजारी चौक के समीप की है। 25 वर्षीय मृतक युवक का नाम अमित कुमार उर्फ़ छोटू है। जो बंजारी चौक पेर विवेक होटल के नाम से ढाबा चलाता था। घटना से आक्रोशित लोग एनएच 28 को जाम कर दिया और आगजनी कर रहे है। आक्रोशित लोगो के मुताबिक पुलिस अपराधियो के खिलाफ सख्त कारवाई करे तभी यहां के व्यवसायी सुरक्षित रहेंगे। मृतक अमित कुमार बंजारी का रहने वाला है वो रोज की तरह मंगलवार को रात करीब 10 बजे होटल बंद कर घर वापस लौट रहा था तभी बेख़ौफ़ अपरधियो ने उसे गोली मार दी। जिससे अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौके पर सदर एसडीएम उपेन्द्र कुमार पाल और नगर थाना पुलिस पहुंचकर लोगो को समझा रही है और एनएच 28 से हटाने की अपील कर रही है। बहरहाल जिले में महज 12 घंटे में तीन लोगों को गोली मारने के बाद लोगो में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल अपराधियो की गिरफ़्तारी की मांग की। इस संबंध में सारण डीआईजी मनु महाराज भी गोपालगंज में बढती अपराध को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। वो गोपालगंज में अधिकारिओ के साथ दोपहर में बैठक कर अपरध की समीक्षा करेंगे।