तिलौथू ( रोहतास )। रोहतास स्थित डेहरी ऑन सोन से एक खबर प्रकाश में आया। प्राप्त खबर के आलोक में बताया गया कि 16 वर्षीय लड़की के साथ मोहल्ले के तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटित घटना के संबंध में बताया गया कि लड़की अपनी बहन के साथ किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी इसी दौरान घर के पास के तीन युवक जबरन लड़की को उठा लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बाद में छोड़ दिया। लड़की ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने डेहरी के महिला थाना में आकर केस दर्ज कराया।
इस मामले में तीन लफंगों को नामजद किया गया। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में लग गई। इस वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बच्ची को झांसे में लेकर आरोपियों ने गंदा काम किया। सभी आरोपी जान पहचान के हैं। उनकी दो बेटियां हैं, दोनों एक साथ सामान खरीदने गई थीं। एक बहन को लफंगों ने बांध दिया तथा दूसरे के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पूरी घटना के बाद परिवार सदमे में है। वहीं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इस संबंध में डेहरी के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर दुष्कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी न्यू मोहल्ला एरिया मोहल्ला के राजा कुमार, विक्की कुमार तथा शाहिद बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते पुलिस एक्शन में आ गई और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।