अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यक्रम में किया गया पुस्तक का विमोचन

तिलौथू(रोहतास)। डेहरी अनुमंडल अंतर्गत तिलौथू प्रखंड के थाना क्षेत्र स्थित राधा शांता महाविद्यालय प्रांगण में में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तिलौथू द्वारा नगर सह मंत्री भोला कुमार की अध्यक्षता में नगर बैठक आयोजित की गयी। मौके पर आयोजित बैठक की शुरुआत प्रीति कुमारी के परिषद गीत के साथ हुआ। संचालन रमेश कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नगर इकाई पुनर्गठन, प्रदेश अधिवेशन, स्वामी विवेकानंद जयंती आदि कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर योजना बनाई गई। वहीं नगर सह मंत्री भोला कुमार ने बताया कि 8 जनवरी दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तिलौथू नगर इकाई का पुनर्गठन किया जाएगा। 


बैठक के बाद राधा शांता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ एपी सिंह, हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार दुबे, पूर्व छात्र नेता संजय तिवारी, नगर सह मंत्री भोला कुमार, कॉलेज मंत्री निशांत कुमार उर्फ मोनू ने पटना में 9 और 10 जनवरी को होनेवाले दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह ने कहा कि इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण प्रदेश अधिवेशन दो दिवसीय हो रहा है। पटना के प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित 9 और 10 जनवरी को दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में बिहार के प्रत्येक जिले से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे।  


कॉलेज मंत्री अनिश शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अधिवेशन में आगामी सत्र के संचालन हेतु कार्य योजना बनाकर प्रदेश इकाई की घोषणा की जाएगी। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को नई चीजें सीखने का अवसर प्राप्त होगा। बैठक में नगर सह मंत्री अंशु कुमार, कॉलेज मंत्री अनिश शुक्ला, नगर के एसएफडी प्रमुख पंकज कुमार, रमेश कुमार, प्रिती कुमारी, उत्कर्ष कुमार, आयुष कुमार, जिया शुक्ला, पुजा कुमारी, ऋषिकांत गुप्ता, नवनीत कुमार, विष्णु कुमार पांडे, तुषार कुमार, सौरव कुमार चौबे, अंकित कुमार, अहमद खान, दीपक कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार, मोहित शुक्ला सहित कई लोग मुख्य तौर पर उपस्थित थे।