फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर जनार्दनपुर गांव में मजदूरी मांगने गये राज मिस्त्री को असमाजिक तत्व के लोगो ने मारपीट कर बाइक छीन लिए तथा वंहा से भगा दिया। पीड़ित राज मिस्त्री मछरियावा गांव निवासी टुनटुन मोची असमाजिक तत्व के लोगो के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी।
पीड़ित के अनुसार वह एक दिन पहले इस गांव में अपने मजदुर के साथ पायलिग करने गया था। काम खत्म होने पर जब गांव में मजदूरी मांगने गये तो लोगो ने मारपीट कर बाइक छीन लिए तथा भगा दिया। थाने में दर्ज शिकायत के आलोक मे पुलिस मामले की छानबीन करने मे जुट चुकी है।