सोनभद्र लायंस क्लब के सदस्यों से मिले लायन गवर्नर राजेश गुप्ता
तिलौथू(रोहतास)। डेहरी अनुमंडल अंतर्गत तिलौथू प्रखंड के थाना क्षेत्र में बीते दिन लायन्स क्लब 322 ए के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेश गुप्ता पवन लॉयन्स अस्पताल का भ्रमण किया। इसके साथ सोनभद्र लायंस क्लब की गतिविधियों से भी रूबरू हुए। इस अवसर पर सोनभद्र लायंस क्लब के अध्यक्ष केवल कुमार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेश गुप्ता 'पवन' को बुके देकर स्वागत किया।
जिसके बाद लायंस क्लब की गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस मौके पर लायंस क्लब के तरफ से कोषाध्यक्ष सांवली सिन्हा, उपाध्यक्ष रत्ना सिन्हा, सत्यानन्द कुमार, अनिल कुमार, मनीष कुमार, सबबार हुसैन उर्फ मिंटू जी भी जिलापाल का स्वागत किया। करीब दो घण्टे तक चली बैठक में लॉयन्स अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी कार्य योजना बनी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को भी किस तरह से गति दी जाए इस पर कई महत्वपूर्ण विचार जिलापाल ने दिया।
विदित हो कि लायंस क्लब द्वारा समाजसेवा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी कार्य किया जाता है। इसके लिए लायन्स अस्पताल को सुचारू ढंग से चलाने के साथ और कई महत्वपूर्ण कार्यों को कैसे संपादित करना होगा इस पर दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर कई लायन सदस्य उपस्थित थे।