राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में 5 ऑन्स के गेंद से राजधानी पटना में खेला जाएगा मुकाबला

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त एसएसपीएल के तत्वावधान में जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होनेवाली राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार 5 ऑन्स के गेंद से बिहार के राजधानी पटना में मुकाबला खेला जाएगा। आयोजन सचिव रूपक कुमार ने बताया कि बीसीसीआई एवं बिहार क्रिकेट संघ के नियमानुसार वीमेंस क्रिकेट लीग में पहली बार 5 ऑन्स के सफेद गेंदों से खेला जाएगा। लीग रंगीन ड्रेस में खेली जाएगी। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी।


 प्रत्येक टीमों को 5 लीग मुकाबले खेलने को मिलेंगे। लीग राउंड के टॉप दो विजेता टीमें फाइनल खेलेगी। विजेता टीम को 31 हज़ार और उपविजेता टीम को 21 हज़ार के साथ ट्रॉफी भी दिया जाएगा। लीग के संरक्षक राजीव कुमार सिंह ने इस लीग के लिए एडवाइजरी कमिटी का गठन किया गया। इस कमीटी की चेयरमैन मधु शर्मा होगी। इनके साथ शालिनी सिंह, पल्लवी सिंह, नवजोत यशु व आलोक चंद्रा को रखा गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही मेडिकल कमिटी का गठन भी किया जाएगा। वीमेंस क्रिकेट लीग को सफल बनाने के लिए आयोजन अध्यक्ष कुमार विशाल स्वरूप ने बताया कि सारी तैयारियां विधिवत तरीके से चल रही है। वही सचिव सिखा सोनिया ने बताया ने वीमेंस लीग का ट्रायल हो चुका है। इस ट्रायल में कुल 187 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। अब जल्द चयनित 78 खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी।