फतुहा। प्रखंड अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र की पुलिस गश्ती के दौरान एक ऑटो से 105 लीटर देशी शराब जब्त किया वहीं फतुहा थाना पुलिस भी रायपुरा के एक घर से स्टील के केन में रखे 80 लीटर देशी शराब बरामद किया। नदी थाना पुलिस की माने तो कारोबारी फरार हो गया लेकिन ऑटो चालक पकड़ लिया गया। नदी थाना पुलिस यह शराब टेढी पुल के समीप से बरामद किया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार ऑटो चालक सबलपुर निवासी चंदन कुमार है जो टेढी पुल के समीप से शराब को लोडकर पटना वाइपास स्थित सत्तर फीट मोड़ ले जा रहा था। दुसरी तरफ फतुहा पुलिस रायपुरा से शराब जब्त करते समय एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी रायपुरा के लक्ष्मण कुमार है। फतुहा पुलिस की यह कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई।