नवादा में दर्दनाक हादसा एक की मौत चार घायल

नवादा। जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़राही के समीप नवादा की ओर आ रही ऑटो में रजौली से नवादा की ओर आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो के परखचे उड़ गए वही आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई तथा 4 घायल हैं। सभी घायलों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 


मौके पर घटित घटना के संबंध में बताया गया कि अकबरपुर से नवादा ऑटो आ रही थी इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो के परखचे उड़ गए वहीं अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।