फतुहा/दनियावा। दनियावा प्रखंड के फतुहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के किसान वर्षो से झेल रहे आवागमन की परेशानी को अपने श्रमदान व जमीन दान कर एक मिसाल कायम की। इस संबंध में गांव के दर्जनों किसान आपसी सहमति से अपने-अपने जमीन को दान कर करीब छह सौ मीटर लम्बी तथा 16 फीट चौडी सड़क बना दिया। हालांकि अभी यह सड़क कच्ची है लेकिन ग्रामीणों को यह सड़क जल्द पक्की होने की आशा है। ग्रामीणो ने सड़क अपने गांव से बिहटा-शरमेरा फोरलेन एनएच 78 से जोड़ा।
सड़क को बनाने के लिए गांव के रमेश सिंह,डा शेखर, जय मंगल यादव,सिया यादव,मुन्ना पासवान,शंभु यादव,हिरामन प्रसाद, देवशरण प्रसाद,मिथिलेश कुमार समेत कई किसान अपनी जमीन ही दान नही किया बल्कि श्रमदान कर गांव हित में एक मिसाल भी कायम किया। ग्रामीणों की माने तो गांव में पहुंचने के लिए काफी पुरानी एक सड़क नयका रोड से जुडा था लेकिन नयका रोड को फोरलेन में तब्दील होते यह सड़क जर्जर हो गई और दुरी भी अधिक हो गयी। इस बजह से गांव वालो की समस्या व परेशानी बढ़ गई। इसे देख गांव के किसानों ने पहले गांव से सीधे एनएच तक पहुंचने के लिए एक सड़क बनाने की आपसी सहमति बनाई और जमीन दान कर गांव हित में सड़क बना डाली। गांववालो की माने तो सड़क के निर्माण से गांव के लोगों में हर्ष है। गांव वालो ने दुसरे गांव के भी लोगों को जंहा सड़क नही है अपने श्रमदान व जमीन दान से सड़क बना डालने की अपील की।