तिलौथू (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल अंतर्गत तिलौथू प्रखंड के थाना क्षेत्र में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान का बैठक सरस्वती औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में डोमा साह की अध्यक्षता में हुई। जिसमे आगामी 14 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर संचालन समिति और अभियान समिति की घोषणा की गयी।
संचालन समिति के प्रखंड संयोजक सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया,राकेश सिन्हा को प्रखंड सहसंयोजक,हंसराज कुमार को कार्यालय प्रमुख, रवि कुमार को सह कार्यालय प्रमुख,हिसाब प्रमुख धीरज कुमार,अमित कुमार को प्रचार प्रमुख ,अभिषेक सिंह को सह प्रचार प्रमुख बनाया गया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान समिति के संयोजक महेंद्र ओझा को बनाया गया। संचालन समिति के प्रखंड संयोजक जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह समिति जिस प्रकार से तिलौथू प्रखंड में गठित हुई। इसी प्रकार की योजना पूरे देश भर में अभियान चलाकर और 45 दिनों के अंदर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एवं संग्रह का कार्यक्रम पूरा करना है। जिसमें प्रखंड संचालन का दायित्व लेने वाले सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया अंबिका सिंह,राकेश सिन्हा,समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा,उमेश शुक्ला,त्रिवेणी दुबे,किरण साहू,पुनम देवी,आभा सिन्हा,संजय तिवारी,ओम प्रकाश पाटेश्वरी,अर्चना पाटेश्वरी,छठु साह,अमित कुमार,लल्लू सिंह,सुनील सिंह मडवार,अभिषेक सिंह,अभय कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।