फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित जेठुली निवासी उमेश राय को लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस बात की जानकारी पार्टी के मिडिया प्रभारी मनीष कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि उमेश राय को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाने से पार्टी के सरंक्षक शरद यादव का हाथ काफी मजबूत होगा। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त करते हुए उमेश राय को बधाई दी।