फतुहा। फतुहा से नालंदा होते हुए झारखंड को जोड़ने वाली एनएच 30 ए के धोवा नदी के उपर बने सड़क पुल पर बड़ी दरार आ गई। दरार आने से पुल के सडक पर करीब दो से तीन फीट सडक फट गयी तथा पुल निर्माण में लगे लोहे की गाटर व छड दिखाई देने लगे। दरार पडने से वंहा पर गड्ढे भी बन गए। दिन पर दिन ये दरार बढ़ती जा रही है तथा गढ्ढे का गहराई भी बढ़ती जा रही है। इस कारण सड़क पुल पर दरार व गढ्ढे में अक्सर छोटे वाहन के पहिए फंस रहे हैं तथा वाहनों पर सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
इसी को लेकर बीते शनिवार को एक स्कूटी का पहिया दरार में फंस गया। स्कूटी सवार उसे निकालने की कोशिश में जुटा रहा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक फोरव्हीलर गाड़ी को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा अपने वाहन को रोक लिया। अन्यथा स्कूटी सवार के साथ एक बड़ी हादसा हो सकती थी। विदित हो कि धोवा नदी के उपर कुछ वर्ष पहले एनएच 30 ए के चौड़ीकरण करने के दौरान इस पुल का निर्माण किया गया। विदित हो कि इस सड़क के रास्ते बिहारशरीफ होते हुए प्रतिदिन सैकड़ो वाहन झारखंड व पश्चिम बंगाल के शहरो के लिए आते व जाते हैं। यदि इस सडक पुल में हुए दरार को जल्द ठीक नही कराया गया तो पुल पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सत्तार खलीफा से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होने जल्द इसे मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।