सुरक्षा को लेकर पत्रकारों ने किया 11 सदस्यी कमिटी के गठन

दुलहिनबाजार। प्रखंड थाना अंतर्गत उलार गांव स्थित ओलार्क सूर्य मंदिर परिसर में अपनी सुरक्षा को लेकर पालीगंज अनुमंडल के पत्रकारों ने ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन की ओर से बैठक कर 11 सदस्यी कमिटी के गठन किया गया। जानकारी के अनुसार पत्रकारों पर हो रहे जुल्म को देखते हुए पालीगंज के पत्रकारों ने ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन की बैनर तले दुलहिनबाजार थाना क्षेत्र के उलार गांव स्थित ओलर्क सूर्य मंदिर प्रांगण में बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज दुबे ने किया। 


वही पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए निर्णय लिया कि हम सभी आईरा के नियमो का पालन करते हुए संगठन में जुड़े लोगों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। वही पंकज दुबे ने बताया कि हम सभी एकजुट होकर पत्रकारों पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पत्रकारों पर हमला होना हमारे बीच आपसी फूट का नतीजा है। इस दौरान आईरा की ओर से पालीगंज अनुमंडल स्तरीय 11 सदस्यी कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में संयोजक रामप्रवेश यादव, अध्यक्ष विश्वरंजन ओझा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वेद प्रकाश, महासचिव शशांक मिश्रा, सचिव अमलेश कुमार, उपसचिव पिंटू कुमार उर्फ भोला, महामंत्री हनुमन्तेश्वर दयाल, मंत्री निशांत कुमार तथा पंकज कुमार सहित प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अशोक शर्मा को बनाया गया। मौके पर पत्रकार गोपाल शर्मा, बैजू कुमार, निशांत कुमार के अलावे कई अन्य पिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।