खुसरुपुर में घास लाने गई महिला को ट्रक ने रौंदा,मौत

खुसरुपुर। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित छोटा हसनपुर के पास पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान दशई पासवान की पत्नी तारा देवी के रूप में की गई। मौके पर घटित घटना के संबंध में बताया गया कि सड़क पार करने के दौरान कार से धक्का लगने से महिला की मौत हुई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन वाधित कर दिये। 


इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तारा देवी अपने दो पोते के साथ टाल में घास लेने जा रही थी। इसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान एक तेज़ रफ़्तार में आ रही बोलोरो ने धक्का मार दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने फोरलेन को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर अंचलाधिकारी संजीव कुमार, थानाध्यक्ष सरोज कुमार लोगो को समझने बुझाने का प्रयास कर रहे है लेकिन फिलहाल जाम नहीं हटा। जाम के कारण पूरा क्षेत्र अस्त व्यस्त हो गया। लोग वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य पर पहुंच रहे हैं।