फतुहा में चला सघन मास्क चेकिंग अभियान

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन रोड में पुलिस द्वारा करीब तीन घंटे से अधिक समय तक मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। 


जो लोग मास्क नहीं पहने थे उन्हें जुर्माना लगाया गया। पुलिस करीब चार दर्जन से अधिक लोगों को बिना मास्क के बाजार में घुमने के आरोप में जुर्माना वसूल किया साथ ही पुलिस द्वारा हिदायत भी दी गई कि जो लोग बिना मास्क के बाजारों में घुमते नजर आएंगे,उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मास्क चेकिंग अभियान चला रहे एसआई राजेश कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी।