उत्पाद विभाग नवादा में भारी मात्रा में  शराब जब्त करते एक को किया गिरफ्तार  

नवादा। जिले में उत्पाद विभाग अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर आनंद अभिषेक के नेतृत्व में गोविंदपुर थाना अंतर्गत बिशनपुर गांव के सड़क पर वैगन आर गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। 


इस संबंध में उत्पाद विभाग के एसआई शैलेश कुमार आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप सड़क के किनारे एक वैगनआर गाड़ी से 45 पेटी देसी चैंपियन तथा 8 पेटी इंपिरियल ब्लू का शराब जप्त करते एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। वाहन चालक भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर नगेंद्र कुमार, शैलेश कुमार आजाद, उत्पाद इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद तथा उत्पाद सिपाही एवं सैफ के जवान आदि मौजूद थे।