डेहरी के बैंककर्मी की शिक्षिका पत्नी की चिरैयाटांड़ पुल पर लूट के दौरान हत्या में शामिल चारों अपराधी ऑटो चालक

पटना।  राजधानी पटना में इस तरह की पहली वारदात घटी जहां 28-29 नवंबर की आधी रात चिरैयाटांड़ पुल पर घटित घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में प्राप्त खबर के आलोक में बताया गया कि रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल निवासी बैंककर्मी की शिक्षिका पत्नी की लूट के दौरान हत्या में चार अपराधियों के नाम सामने आए। चारों ऑटो चालक हैं। दो को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लूट की साजिश में शामिल शेष दोनों अपराधियों के नाम-पते भी पुलिस के पास हैं। गिरफ्तार दो में से एक अपराधी चांदमारी रोड का रहने वाला है, जिसने पर्स देने में देरी होने पर महिला को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया। वे हैं पटना के बाइपास का रहने वाला जीशु उर्फ अवधेश कुमार और दूसरा चांदमारी रोड का रहने वाला गौरव कुमार सिंह। 


गौरव ने महिला को गोली मारी थी। जिस ऑटो में यह घटना हुई वह पटना सिटी के कचौरी गली के अमन राज का है। उसने ऑटो को चलाने के लिए जिशु उर्फ अवधेश कुमार को दिया था। पुलिस के अनुसार ये लोग रात में यात्री की तलाश में पटना जंक्शन से अगमकुआं गए थे। वहां पति-पत्नी को अकेला देख लूट की योजना बन गई। चिरैयाटांड़ पुल आने के बाद इन्होंने शाइना परवीन से पर्स व चेन छीनने की कोशिश की जिसमें कामयाब नहीं हो सके। शाइना को विरोध करता देख गौरव ने गोली चला दी। कुल दो गोलियां चली। बाद में भागते-भागते इन्होने शाइना के पति इमरान आलम का पर्स, एटीएम और डेबिट कार्ड लूट लिया। पुलिस इस मामले में दो और लोगों की तलाश कर रही है। ये सभी ऑटो ड्राइवर हैं। गिरफ्तार दोनों हत्यारों ने पुलिस को बताया कि इनकी कमाई में कमी हो रही थी इसलिए लूटपाट पर उतर आये। पुलिस फिलहाल सभी के क्रिमिनल हिस्ट्री को छान रही है। शाइना परवीन डेहरी ऑन सोन में रहती थी और वहीं के रामा रानी जैन बालिका विद्यालय में शिक्षिका थी। शाइना के पति इमरान आलम बंधन बैंक में पब्लिक रिलेशनशिप आफिसर के पोस्ट पर सीवान के आंदर में पोस्टेड हैं। दोनों मूल रूप से डेहरी ऑन सोन के सदर बाजार के रहने वाले हैं।