फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित महारानीचौक के निकट टैंकलोरी व ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज काफी दुर तक सुनाई दी। साथ ही दोनो वाहन के आगे की भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना में दोनो वाहन के चालक की जीवन बाल-बाल बच गए। टैंकलोरी के चालक छोटु कुमार मामुली रुप से जख्मी हो गया तथा ट्रक चालक सुरक्षित घटना के बाद अपने वाहन से निकल गया। ट्रक चालक की पहचान नही हो पाई। मौके पर घटित घटना के संबंध में बताया गया कि भारत गैस की टैंकलोरी फतुहा की ओर आ रही थी तथा ट्रक विपरीत दिशा से आ रही थी। दोनो वाहन पास लेने के क्रम में एक दुसरे से टकरा गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर दोनो वाहन को जब्त करते हुए अलग हटाया।