फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित नोहटा स्थित नानक शाही बड़ी संगत पर बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल एकादशी तिथि को गुरु पूजा का आयोजन किया गया। गुरु पूजा संगत के पुजारी द्वारा किया गया। विदित हो कि गुरु बाबा दयाल दास सैकड़ो वर्ष पहले इस जगह पर समाधि लिया था। तब से यह जगह सिद्ध समाधि स्थल माना जाता है।
इस जगह पर उनके नाम पर गुम्बदनुमा एक मंदिर भी स्थानीय लोगों के द्वारा बना दिया गया था तथा इस जगह को बड़ी संगत के नाम से जाना जाता है। गुरु पूजा के दौरान संजय गोप, दयानंद यादव,मोती सिंह, अरुण कुमार, मुरारी यादव, अनिल कुमार कारू, दिनेश चन्द्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, सुरेंद्र यादव, चंदु यादव समेत कई लोग मौजूद थे।