फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में नयका रोड स्थित कंचनपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए दनियांवा के दनारा गांव निवासी अजय मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर थाने में पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया।
विदित हो कि दनारा गांव निवासी अजय मांझी बीते रात्रि अपने गांव से बाइक द्वारा धनरुआ थाना क्षेत्र के सोनमई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी कंचनपुर गांव के पास बेलगाम स्कार्पियो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया।