नवादा में एक ही कमरे में दो बेटों संग मिली महिला की लाश, हत्या-आत्महत्या के बीच फंसी गुत्थी

नवादा। जिले के रजौली के प्राणचक गांव के विनोबा नगर में एक कमरे में तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटित घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों को एक  कमरे में तीन लोगों की लाश देखी जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हत्या है या आत्महत्या। मौके पर रजौली पुलिस पहुंच गई है। 


फिलहाल मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। पुलिस ने कमरे से किसी भी संदेहास्पद सामग्री को नहीं बरामद किया। मृतकों में महिला लाछो देवी जो की शिवनारायण चौधरी की पत्नी है और उनके दो बेटे राजकुमार एवं राजा हैं। गांव के लोगों ने बताया कि महिला घर में महिला अपने दो बेटों के साथ अकेले रह रही थी। फिलहाल तीन लोगों की लाश मिलने का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है जिसकी पुलिस जानकारी इकठ्ठा करने में लगी हुई है। घटना की जांच के लिए नवादा से डॉग स्कवायड को बुलाया जा रहा है। इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।