फतुहा में बदमाशों ने ड्राइवर की गोली मार हत्या कर ले भागे स्कार्पियो

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित नूतन पेट्रोल पंप के आगे रविवार को देर शाम पीहु रेस्टोरेंट के पास वाहन लुटेरो ने एक स्कार्पियो चालक की गोली मारकर हत्या कर उसके स्कार्पियो को लूट लिया। मौके पर स्थानीय पुलिस को घटित इस घटना की जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक स्कार्पियो चालक की पहचान उसके पाकेट से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई। 


ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान नवादा जिले के कौआकोल निवासी भुनेश्वर यादव के पुत्र 40 वर्षीय सतेन्द्र यादव के रुप में हुई। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि मृतक अकेले स्कार्पियो द्वारा बखितयारपुर फोरलेन होते अपने गांव कौआकोल जा रहा था। वहीं जैसे ही वह पीहु रेस्टोरेंट के पास पहुंचा तो वह अपने वाहन से उतरकर एक गुमटी पर गुटका लेने गया। गुटका लेने के बाद जब वह वापस अपने गाड़ी की ओर लौटने लगा तभी दो वाहन लुटेरे उसे पिस्तौल दिखाते हुए स्कार्पियो का चाभी छीनने लगा। जब मृतक भागने की कोशिश की तो लुटेरो ने उस पर गोली चला दी। गोली चालक के सीने में लगी तथा वहीं पर ढेर हो गया। इसके बाद लुटेरो ने उस स्कार्पियो को लूटकर पटना की ओर फरार हो गए। घटनास्थल पर डीएसपी राजेश कुमार मांझी व थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौजूद हैं तथा घटनाक्रम की जांच करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई।