पुलिस पर पथराव के आरोप में एक गिरफ्तार

 फतुहा। प्रखंड अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने तथा सड़क पर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सबलपुर निवासी मोहम्मद बिट्टू है।


 विदित हो कि कुछ माह पूर्व नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर में एक किशोरी के शव को राजगीर से जलाने सबलपुर श्मशान घाट पर पहुंचे परिजनों पर हत्या कर फेंकने की बात कहकर स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा किया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव किया था। इस कांड में पुलिस कई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।