वरिष्ठ पत्रकार विजय भान सिंह की निधन पर जिले में दौड़ी शोक की लहर

पत्रकार, अधिकारी व राजनेता समेत जिले के लोगों ने  किया संवेदना व्यक्त 

नवादा। जिले के वरिष्ठ पत्रकार विजय भान सिंह की निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विजयभान सिंह का निधन रात्रि 11 बजे इलाज के दौरान पटना में हो गया। वहीं इनके निधन की खबर से उनके पैतृक आवास बुंदेलखंड पर पार्थिव शरीर आते पूरा माहौल गमगीन हो गया। जिले में मातमी सन्नाटा छा गया। उनके चहेते उनकी एक अंतिम दीदार के लिए उनके आवास की ओर चल पड़े। पत्रकार विजयभान सिंह एक जिंदादिल इंसान थे। सामाजिक कार्यों और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता से वे जिले के लोगों को अपने प्रशंसक बना लिए। दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति राजनेताओं से लेकर पत्रकारों एवं जिले के आलाधिकारियों समेत आमलोगों ने संवेदना जताई। 


पत्रकार विजय भान सिंह की निधन पर सांसद चंदन सिंह, विधायक अरुणा देवी, विभा देवी, प्रकाश वीर, नीतू सिंह, मो.कामरान, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा, शशिभूषण सिंह बबलू, महेंद्र यादव, अशोक यादव, विनोद यादव, पूर्व विधायक कौशल, यादव पूर्णिमा यादव, अनिल सिंह, कन्हैया रजवार, सतीश कुमार, आभा सिंह, पिंकी भारती, पूनम चंद्रवंशी, अखिलेश सिंह, अंजनी सिंह, समाजसेवी राजीव सिन्हा सहित जिले के के कई वरिष्ठ नेता समेत नवादा जिलाधिकारी यशपाल मीना, एसपी हरि प्रसाथ एस,एडिशन एसपी महेंद्र कुमार बसंत्री, डीएसपी हिमांशु शेखर, सदर एसडीओ उमेश कुमार, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, सिविल सर्जन विमल प्रसाद सिंह, पत्रकार राजेंद्र पांडेय, राजकुमार, रामजी प्रसाद, साकेत बिहारी, सुनील कुमार, रमेश सिंह, अजय कुमार, अशोक प्रियदर्शी, सुधीर सिंह, सुधीर गुप्ता, सुरेश राय, पंकज सिन्हा, मिथिलेश कुमार, यशवंत सिन्हा, शैलेश कुमार, मोहम्मद शमा, सुमित भगत, मनीष कम्बलिया,मनमोहन कुमार, राहुल राय, गौरव मिश्रा, गोपी किशन, गुड्डू सिंह, अमृत बाबू, आलोक वर्मा, संजय कुमार, अमित कुमार, अरविंद कुमार,बबलू कुमार,अनंत कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, रिंकू कुमार, वीरेंद्र वर्मा, पिंटू कुमार, सनोज कुमार संगम, बिट्टू तिवारी, अमन राज, दिनेश कुमार, राजेश कुमार , बंटू कुमार ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में परमात्मा उनके परिवार को दुख को सहन करने की ताकत दे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। जिलाधिकारी यशपाल मीना उनके निधन पर कहा पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। निधन के समाचार से मुझे बहुत कष्ट हुआ। हमें एहसास है कि आपको और आपके परिवार को इस पीड़ा को सहन करना कितना कठिन होगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि  दुख की घड़ी में सभी परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। उनके शव को सूचना जनसंपर्क कार्यालय लाया गया। जहां दो मिनट का मौन रखकर जिले के सभी पत्रकारों समेत जिले भर के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।