फतुहा थाने में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित थाना परिसर में काफी संख्या में लोगो की चहलकदमी बनी रही। आने-जाने वाले लोग एक झलक प्रेमी युगल को देखने के लिए लालायित रहे। मामला भी ऐसा बन रहा था कि घर से भागे प्रेमी युगल की थाने में शादी रचाई जा रही थी। प्रेमी युगल की शादी थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में रचाई जा रही थी। जिस समय थाने में प्रेमी की शादी सम्पन्न करायी जा रही थी उस समय दोनो के परिजन सर्वसम्मति से मौजूद थे। शादी सम्पन्न होने के बाद दोनों के परिजनों के साथ पुलिसकर्मियों भी नव दम्पति को आशीर्वाद दिया। 


शादी सम्पन्न होते वर वधु को सफारी कार में बैठाकर अपने घर की ओर लेकर चला गया। मामला यह है कि जनार्दनपुर की युवती बीते रात्रि अपने प्रेमी से मिलने फोरलेन पर मोमिदपुर गांव के पास पहुंच गई। जहां प्रेमी प्रेमिका को कहीं लेकर जा रहा था इसी बीच पुलिस को जानकारी हो गई और फोरलेन से दोनो को बरामद कर थाने ले आई। सुबह दोनो के परिजन थाने में पहुंचे। साथ में दोनो पंचायत के मुखिया भी पहुंचे। दोनो पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता चली। अंततः परिजन दोनों की शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी के समक्ष थाने में चट मंगनी व पट व्याह की रस्म अदा की गयी।