फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित परिसर में बुधवार को डीएसपी राजेश कुमार मांझी के नेतृत्व में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी अनीता भारती,थानाध्यक्ष मनीष कुमार के साथ समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक के दौरान कोरोना संकट को देखते हुए होनेवाली गंगा स्नान को लेकर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने पर विचार किया गया। डीएसपी मांझी ने बताया कि गंगा घाट पर लाइटिंग के साथ बारकेडिग भी कराया जाएगा तथा छठ पूजा की तरह शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। घाट पर किसी भी वाहन को प्रवेश नही मिलेगा। पुलिस की तैनाती की जाएगी। वहीं सीओ अनीता भारती ने बताया कि घाट पर गोताखोर की भी व्यवस्था की जाएगी।