डेहरी। शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर डेहरी के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर याद किया। इसके बाद भीम आर्मी के अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान ने बाबा साहब की याद मे संविधान का हृदय कहे जानेवाले संविधान के प्रस्तावना को पढा। भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण,प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उनके समरस नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब के व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने एवं बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपने इस संविधान सभा में तारीख 26 नवंबर 1949 को एतद द्वारा संविधान को अमृत अधिनियमित और अर्पित करते हैं।
उपस्थित सभी लोगों ने संविधान सभा के दिन, यह वचन दिया कि भारत की अखंडता, एकता एवं समरसता को बनाए रखने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे तथा भारत के संविधान के विरुद्ध कभी कोई कार्य नहीं करेंगे। वहीं उपस्थित अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान ने लोगों से कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। यह संविधान बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय पर आधारित है। हमें अपने संविधान पर गर्व है। इस कार्यक्रम में बहुजन आर्मी के जिला महासचिव पिंटू राम, दीपक चंद्रवंशी,लवजीत रावण, सोनू पासवान, विजय पाल, वसीम अकरम,बिससु पासवान, रमेश रमेश कुमार, त्रिकूट मोर, रवि कुमार, दीपू कुमार दीप, धर्मवीर पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।