डेहरी। संपूर्ण भारत के साथ बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का असर धीमी होने के बाद फिर से इसमें तेजी आ रही है। इस आलोक में राजधानी पटना के अलावे राज्य के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई बाधित हो रही है। इस संबंध में रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल में स्थित सभी स्कूल बंद रहने से बच्चों के साथ अभिभावकों के बीच परेशानी व्याप्त हो गयी। कोरोना को लेकर पिछले आठ माह से विद्यालय लगभग बंद पड़े हैं वैसे तो कच्छा नौ से ऊपर के क्लास तो खुल गए पर छोटे वच्चो के क्लास अभी तक नहीं खुले है।
इसका सीधा असर उनके पढ़ाई पर पड़ रहा है। वे घर वैठे वस यही पूछ रहे है कि आखिर उनकी स्कुल कब खुलेगी। पढ़ाई तो विल्कुल ही नहीं कर रहे हैं वस घर वैठे टीवी मोबाइल मे लगे रह रहे हैं पढ़ाई तो लगभग भूल ही गए हैं अगर यह आलम लम्बा चला तो आनेवाले दिनों मे अपनी पहली पढ़ाई तक भूल जायेंगे। इसका जल्द ही कोई समाधान निकलना होगा नहीं तो जिनके हाथ मे भविष्य की वागडोर है उनका खुद का भविष्य ही अंधकारमय हो जायेगा। इसे लेकर अभिभावक भी गहरी चिंता मे है। आखिर इसका समाधान कबतक निकलेगा।