गोपालगंज। जिले में बेलगाम अपराधियों का कहर लगातार जारी है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों घर का निर्माण करवा रहे होमगार्ड के जवान भोला सिंह की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन भर्ती कराने के दौरान उनकी मौत हो गयी। भोला की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और शव को पोस्टऑफिस चौक पर रखकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे है। पोस्ट ऑफिस चौक पर मौके पर मौजूद सदर एसडीपीओ और नगर थानाध्यक्ष से लोगों की तीखी बहस भी हुई। बहरहाल भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद है। वारदात नगर थाना के एकडेरवा गांव की है। जिस होमगार्ड जवान भोला सिंह की हत्या की गई उन्हें एक माह पूर्व बेख़ौफ़ अपराधियो ने मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी थी। तब उनकी जान बच गई थी। यह वारदात बीते 26 नवम्बर को हुई थी। तब होमगार्ड जवान भोला सिंह 5 लाख रूपये रंगदारी मांगने और गांव के दो अपराधियो संजय सिंह और राजकिशोर सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था।
मंगलवार को भोला सिंह जब अपने घर का निर्माण करवा रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियो ने दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। बहरहाल लोग शव को नगर थाना के बंजारी चौक पर रखकर एनएच 28 को जाम कर दिया और अपरधियो की गिरफ़्तारी को लेकर हंगामा कर रहे है। एसपी आनंद कुमार ने बताया पूर्व में भी जमीनी रंजिश को लेकर गोली मारी गयी थी तब एक नामजद राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दूसरे नामजद संजय सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी गयी है। पुलिस हर पहलुओ पर जांच कर रही है। मृतक के भतीजा सूरज कुमार सिंह ने बताया उनके चाचा को पूर्व में भी रंगदारी को लेकर गोली मारी गयी थी। जिसमे एक आरोपी संजय सिंह दोबारा उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी तीन से ज्यादा की संख्या में थे। मृतक को तीन गोलियां मारी गईं।