सरदार फुदन सिंह की 20वीं बरसी पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखंड के ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सोमवार को इलाके के समाजसेवी उदय नारायण सिंह उर्फ सरदार फुदन सिंह की 20 वीं बरसी मनाई गई। मौके पर जरूरतमंदों व गरीबो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में भाजपा नेता सह मेरा पतौना पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज शर्मा अपने पिता स्व उदय नारायण सिंह उर्फ सरदार फुदन सिंह की 20 वीं बरसी के अवसर पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। 


मौके पर पंकज शर्मा मेरा पतौना पंचायत के 150 जरूरतमंदों व गरीबो के बीच कम्बल का वितरण किये। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि सरदार फुदन सिंह गरीबो के मसीहा थे। सभी वर्गों व समुदाय के लोगो के बीच उनका अपना अलग पहचान थी। वे आजीवन ग्रामीण जनता से जुड़कर उनके भलाई के प्रति ततपर रहते थे। मौके पर पशु चिकित्सक रमाकांत यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।